{"_id":"5d5079668ebc3e6cd666e792","slug":"political-jhjhar-news-rtk511292324","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा और तंवर गुट का बेरी में अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा और तंवर गुट का बेरी में अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 26 हजार की लीड देकर जिताने वाली बेरी विधानसभा सीट अब हॉट सीट बनती जा रही है। कांग्रेस से टिकट की चाह रखने वाले अब बेरी में शक्ति प्रदर्शन करने में जुट गए हैं। रविवार को भी हुड्डा गुट से अजय अहलावत व तंवर गुट से डॉ. कुलताज ने भी शक्ति प्रदर्शन किया। हुड्डा गुट की ओर से महापरिवर्तन रैली के बहाने हरियाणा को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट अजय अहलावत व बेरी ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषि प्रकाश ने बेरी की एक वाटिका में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई।
डॉ. कादियान अब उम्रदराज : अहलावत
बैठक में 18 अगस्त को रोहतक में होने वाली हुड्डा की महापरिवर्तन रैली की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अजय अहलावत ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में सैकड़ों वाहन रोहतक रैली में जाएंगे। वहीं करीब तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बैठक में वक्ताओं ने अपने संबोधन को पूर्व स्पीकर डॉ. रघुबीर सिंह कादियान पर ही फोकस रखा। अजय अहलावत व अन्य वक्ताओं ने पूर्व स्पीकर डॉ. कादियान को न सिर्फ उम्रदराज बताया बल्कि यह भी आरोप लगाया कि डॉ. कादयान को जब-जब चौधर मिली उन्होंने अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाया। हलके का विकास कराने की बजाय अपने रिश्तेदारों व चहेतों को नौकरियों की रेवड़ियां बांटी। हलके में जो कुछ विकास हुआ वह पूर्व सीएम हुड्डा ने तो किया, जबकि डॉ. कादयान इस विकास के खिलाफ थे। उन्होंने डॉ. कादयान पर कांग्रेस शासनकाल में जन भावनाओं के खिलाफ जमकर लूट मचाने का भी काम किया।
भाजपा में रहे खनन माफिया सक्रिय : तंवर
बूथ सम्राट सम्मेलन के बहाने तंवर समर्थक कहे जाने वाले ने भी शहर की जाट धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा हरियाणा के विस चुनावों मेें 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि हरियाणा की जनता भाजपा को 75 पार नहीं बल्कि गांव व गलियों से भी बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार एक तरह से घोटालों की सरकार बनकर रह गई है। खनन माफिया का तो यह हाल है कि भाजपा के पूरे पांच साल के राज में केवल खनन माफिया ही सक्रिय रहे है। उन्होंने 18 अगस्त को रोहतक मेें होने वाली पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रैली को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। हर कार्यकर्ता व कांग्रेस का हर नेता अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है। इसने पांच साल में कोई कार्यक्रम नहीं किया वह भी अब लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहा है।