फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   police see the situvation dc take over

पुलिस लोगों को मरती देखती रही, डीसी ने संभाला मोर्चा तो बची जान

Tue, 23 Feb 2016 01:26 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /झज्जर
ब्ययूराो/अमर उजाला /झज्जर Updated Tue, 23 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

 प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि रविवार को डीसी अनीता यादव यदि सख्त तरीका नहीं अपनाती तो शायद छावनी मोहल्ले का नामोनिशान न बचता। चर्चा है कि छावनी मोहल्ले में हिंसा की सूचना के बावजूद इसकी रोकथाम के लिए समय पर फोर्स नहीं पहुंच पाई। वहीं लोगों के आरोप तो इससे भी गंभीर है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में डीसी ने हस्तक्षेप किया और वो खुद ही फोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हालात पर कंट्रोल पाया जा सका। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी आरोपों को नकारते हुए हर वो कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं, जो कि जरूरी थी।

बताया जा रहा है कि रविवार को 12 बजे के करीब छावनी मोहल्ले में हिसा भड़क उठी थी। एक जाति विशेष के लोगों ने दूसरों पर जमकर कहर ढाया। पूरे मोहल्ले में त्राहि-त्राहि मच गई। बार-बार सूचना देने के बावजूद प्रशासन की ओर से किस प्रकार की मदद नहीं मिली। करीब आधे घंटे तक यहां लोग उत्पात मचाते रहे। इसी बीच मामले की सूचना डीसी अनीता यादव को मिली तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई को कहा, लेकिन पुलिस व सेना नहीं पहुंच पाई। सूत्रों का कहना है कि ढिलाई देखते हुए डीसी ने सरकार को तुरंत पत्र लिखकर पुलिस व अधिकारियों के रवैये की जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश आए कि वे सेना को खुद कंट्रोल में लेकर कार्रवाई करें। इसके बाद डीसी फोर्स के साथ छावनी मोहल्ला पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़ा।

विज्ञापन

बोली डीसी...

छावनी मोहल्ले में कोई उपद्रव हुआ है, जैसे ही उनको सूचना मिली कि फोर्स के साथ खुद ही निकल पड़ी। कुछ देर में ही वहां की स्थिति को कंट्रोल किया गया। लोगों के फोन उनको आए थे और स्थिति की भयावहता को देखते हुए वे बिना किसी का इंतजार किए तुरंत वहां पहुंची। आपसी तालमेल से ही काम संभव है, यही उन्होंने किया। उन्होंने किसी की शिकायत नहीं की।

-अनीता यादव, डीसी

विज्ञापन

बोले आईजी

पुलिस ने हर सूचना को गंभीरता से लिया। मामला कोई एक दो पुलिस कर्मियों को भेज कर कार्रवाई करने जैसा नहीं था, बल्कि यहां तो पूरी टीम को मूव करना था। कहीं भी पूरी स्पीड के साथ जाना संभव नहीं था। 26 व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार किया गया। जो इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनको भुगतना पड़ेगा।

-के के राव, आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed