{"_id":"5730f5004f1c1b1a1491a0fc","slug":"police-robbry-crime-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दबंगई, खाने का पैसा मांगा तो ढाबा मालिक को पीटा, दो सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की दबंगई, खाने का पैसा मांगा तो ढाबा मालिक को पीटा, दो सस्पेंड
Updated Tue, 10 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-रोहतक डायवर्जन मार्ग पर स्थित दीप रेस्टोरेंट पर बीती रात करीब दो बजे पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने जमकर दबंगई दिखाई। पुलिसकर्मियों ने खाकी का रोब दिखाते हुए न केवल ढाबा संचालक के साथ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी की। मारपीट करने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी वहां से चले गए, लेकिन सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।
सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी ढाबा संचालक दीपक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जबकि दीपक हाथ जोड़ता दिखाई दे रहा है। उधर, मामला एसपी के संज्ञान में आने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है और डीएसपी राजीव को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
पीड़ित ढाबा संचालक दीपक ने बताया कि पिछले सात साल से ढाबा चला रहा है। पिछले कुछ महीने से एएसआई कर्म सिंह और कांस्टेबल सुमित उसके ढाबे से खाना बंधवाकर ले जाते थे और यहां आकर भी खाते थे। पैसे मांगने पर वे दीपक को किसी केस में फंसाकर ढाबा बंद करवाने की धमकी देते और गाली-गलौज भी करते थे।
विज्ञापन
ढाबा संचालक जोड़ता रहा हाथ
इसी तरह सोमवार रात करीब दो बजे दोनों पुलिसकर्मी दीपक के ढाबे पर पहुंचे और आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने गाली देने का कारण पूछा तो उसे पीटने लगे और ढाबा बंद करवाने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान ढाबा संचालक हाथ जोड़ता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। दीपक ने बीच में यह भी कहा कि ढाबे में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें वारदात कैद हो रही है, तब दोनों पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को छोड़ा और धमकी देते हुए वहां से चले गए। ढाबे पर पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट की जांच डीएसपी राजीव को सौंपी गई है।
प्राथमिक जांच में दो पुलिसकर्मियों को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई कर्म सिंह और कांस्टेबल सुमित शामिल हैं।
राजीव कुमार, डीएसपी