{"_id":"65ac399468bf9ab32c0c8475","slug":"police-launched-checking-campaign-in-view-of-shri-ram-pran-pratishtha-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7339-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
बस अड्डे पर एक बस में यात्रियों को जागरूक करती महिला पुलिस कर्मचारी।
झज्जर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में पुलिस बल को तैनात किया गया है। समारोह में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगा। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। होटलों, धर्मशालाओं व सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की नजर रहेगी।
शनिवार को झज्जर की महिला पुलिस ने इस दिशा में एक सर्च अभियान चलाए जाने के साथ-साथ महिलाओं को भी जागरूक किया। महिला पुलिस का कहना था कि रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह एक बड़ा व भव्य आयोजन है, ऐसे में कोई असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसी के चलते बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया है। महिलाओं को विशेष से सचेत किया गया। बताया गया है कि वह अपने आस-पास कोई भी संदिग्ध चीज को छूने की बजाय इसकी सूचना पुलिस को दें।
कल रहेगा ड्राई डे, एसपी ने बैठक में दिए निर्देश
पुलिस कप्तान डॉक्टर अर्पित जैन ने शनिवार को सभी थाना प्रबंधकों व सीआईए प्रभारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर को 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारी, सीआईए व एंटीनार्कोटिक सेल की सभी टीमों को आदेश दिए हैं कि इस दिन जिला झज्जर में कहीं पर भी शराब की बिक्री नहीं होने दी जाए। अगर कहीं पर भी कोई शराब की दुकान खुली मिलती है या इस दौरान अगर कहीं पर भी शराब की बिक्री होती हुई पाई जाती है तो संबंधित लाइसेंस धारक के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। शहर में कई जगह धार्मिक कार्यक्रम होंगे, इसलिए यातायात सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए दूसरे रास्ते का प्रबंध करने की जिम्मेवारी यातायात पुलिस, संबंधित थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारी की होगी।
विज्ञापन
22 जनवरी को रहेगा आधे दिन का अवकाश
हरियाणा सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी के लिए प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी सहित अन्य प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन (2.30 बजे तक) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त शक्ति सिंह ने दी।