{"_id":"605a33508ebc3ec4ab1a6b36","slug":"police-arrested-two-people-with-illegal-weapons-bahadurgarh-news-rtk6013479135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
अपराध जांच शाखा द्वितीय की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों समेत दो युवकों को काबू किया है। उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीआईए-2 प्रभारी बहादुरगढ़ उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सेक्टर 9 बहादुरगढ़ के क्षेत्र में तैनात थी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व सात कारतूस बरामद हुए। उसकी पूछताछ में पहचान अनिल राघु निवासी सिंध गांव पवनानगर पुणे महाराष्ट्र के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।
वहीं सीआईए-2 बहादुरगढ़ की एक अन्य टीम मुख्य सिपाही मनदीप कुमार के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ के क्षेत्र में तैनात थी। टीम ने शक की बिनाह पर एक युवक को काबू किया गया। उसकी मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान सतीश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बड़लगंज जिला गोरखपुर यूपी, हाल निवासी वेस्ट रोड मुंबई के तौर पर की गई।