फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police arrested the woman's neighbor in the case of her husband's murderPolice arrested the woman's neighbor in the case of her husband's murder

Jhajjar-Bahadurgarh News: पति की हत्या के मामले में महिला के पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the woman's neighbor in the case of her husband's murderPolice arrested the woman's neighbor in the case of her husband's murder
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले श्यामजी कांप्लेक्स के साथ लगती धर्म विहार कॉलोनी में किराये के मकान में उत्तर प्रदेश के रहने वाले भानुप्रताप की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक दिनकर ने बताया कि मृतक के भाई राघवेंद्र सिंह निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश ने शिकायत दी थी कि वह गांव सूरजपुर, नोएडा उत्तर प्रदेश में रहता है। वे चार भाई-बहन हैं। बड़ा भाई भानु प्रताप बहादुरगढ़ में किराये पर रहता था। उसे सूचना मिली थी कि भानुप्रताप को चोट लगी है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि भानुप्रताप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

उसके सिर में चोट थी और गले को काटा गया था। इस बारे में जब उन्होंने अपनी भाभी से पूछा तो बताया गया कि मृतक भानुप्रताप कई दिनों से उसके साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। इसी रंजिश में उसकी चाकू और ईंट मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना शहर बहादुरगढ़ में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार और उसकी टीम ने आरोपी की पत्नी कुसुम को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि हत्या मंजीत निवासी मुकुंदपुर जिला झज्जर ने की जोकि इनके पड़ोस में किराये पर रहता था। हत्या वाले दिन मृतक की पत्नी ने मंजीत को बताया कि आज भी उसके साथ ज्यादा मारपीट हुई है।

इसी बात की रंजिश में मंजीत ने मृतक की पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मंजीत को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed