फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pointed a pistol at the girl who entered the house, said - get married otherwise I will kill you.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुस युवती पर तानी पिस्तौल, कहा-शादी कर ले वरना जान से मार दूंगा

Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pointed a pistol at the girl who entered the house, said - get married otherwise I will kill you.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। सेक्टर-9 चौकी के अधीन आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक युवती के घर में घुसे युवक ने युवती पर पिस्तौल तान कर कहा कि शादी कर ले वरना जान से मार दूंगा। आरोपी युवक अपने साथियों के साथ हथियार लेकर छात्रा के घर भी पहुंचा। आरोप है कि युवक ने छात्रा को साथियों के साथ घर से उठाने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा है कि वह एमएससी फाइनल इयर की छात्रा है और शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। आरोप लगाया कि शुभम नामक युवक उसके व उसके परिवार पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। शुभम जिस गांव का निवासी है, उसी गांव में उसके ताऊ की शादी हुई है। रीति रिवाज के अनुसार हमारी यह शादी नहीं हो सकती। आरोप है कि 16 अक्तूबर को शुभम युवती के परिवार की गैर हाजिरी में उसके घर पर पहुंचा और कहा कि या तो मेरे से शादी कर ले वरना तेरे और तेरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। गत 18 अक्तूबर को दोपहर के समय शुभम अपने अन्य दो साथियों के साथ युवती के घर पर हथियार लेकर पहुंचा। आरोप है कि उक्त सभी ने हमें धमकाया और बंदूक दिखाकर डराया। युवती ने शिकायत में बताया कि शुभम ने कहा कि अगर तूने जल्द से जल्द मेरे से शादी नहीं कि तो मैं तुझे अपने साथियों से मिलकर उठवा दूंगा व पूरे परिवार को खत्म करवा दूंगा। युवती ने बताया कि जब उक्त तीनों घर पर आए तो मैं, मेरी माता व चाची घर पर थी। हमने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। छात्रा ने पुलिस से अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed