फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Plots will now be auctioned in the commercial town center

Jhajjar-Bahadurgarh News: कमर्शियल टाउन सेंटर में अब होगी प्लाटों की नीलामी

Thu, 14 Nov 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Plots will now be auctioned in the commercial town center
-फोटो 56: यहां बनाया जाएगा कमर्शियल टाउन सेंटर, बनाई गई सड़क। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के बीच में एचएसवीपी की ओर से कमर्शियल टाउन सेंटर का लगभग काम पूरा हो चुका है। अब यहां पर बनने वाली दुकानों के लिए प्लाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। ये काम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) संपदा कार्यालय की ओर से किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मार्केट में कियोस्क व दुकानों की संख्या 77 होगी। अलग-अलग साइज की दुकानें होगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कमर्शियल टाउन सेंटर के लिए सड़क बनाने, सीवर लाइन और पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम हो चुका है। इस पर 7 करोड़ की राशि खर्च हुई है। शहर के मेट्रो यार्ड और सेक्टर-9 के नजदीक बनने वाले इस कमर्शियल टाउन सेंटर के विकसित होने के बाद शहरवासियों को एक नया शॉपिंग सेंटर भी मिल जाएगा। यहां पर पार्किंग के लिए भी जगह रहेगी। दुकानों के साथ-साथ विभिन्न तरह के कार्यालय भी खुल सकेंगे। कमर्शियल टाउन सेंटर बनने के बाद सेक्टर-9 और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रेलवे रोड और शहर के मुख्य बाजार में जाने की जरूरत नहीं होगी। सेंटर के नजदीक, सैनीपुरा कॉलोनी, शास्त्री नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, पुराना बस स्टैंड, दयानंद नगर रहेगा। ऐसे में लोगों को इस सेंटर से खरीदारी के लिए काफी सहूलियत भी रहेगी। यहां पर अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


दुकान व कियोस्क

श्रेणी

क्षेत्रफल


संख्या

कियोस्क
2.75 x 2.75 मीटर

36

शॉप कम ऑफिस 15 x 30 मीटर

25

शॉप कम ऑफिस 15.115 x 30 मीटर 16

यह है लेआउट प्लान

-कुल एरिया 15 एकड़

-18777 वर्ग मीटर क्षेत्र शॉप के लिए प्रस्तावित

-2400 वर्ग मीटर अस्पताल के लिए प्रस्तावित

-मिल्क बूथ के लिए 16 वर्ग मीटर

-पब्लिक यूटीलिटी के लिए 45.375 वर्ग मीटर प्रस्तावित

-पार्किंग व रोड के लिए 39463.475 वर्ग मीटर एरिया प्रस्तावित

-बिक्री के लिए 34.91 फीसदी एरिया प्रस्तावित


कमर्शियल टाउन सेंटर का काम पूरा हो चुका है। सड़क, सीवर और पानी की लाइन डाली जा चुकी है। अब प्लाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। यह कार्य एचएसवीपी के संपदा कार्यालय की ओर से किया जाएगा। बोली लगाकर दुकानों व अन्य स्थलों की बिक्री की जाएगी। प्लाॅट खरीदार भवनों का निर्माण स्वयं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, एक्सईएन, एचएसवीपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed