फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Playing with youth is not acceptable, government should take back Agneepath

युवाओं के खिलवाड़ मंजूर नहीं, अग्निपथ योजना वापस ले सरकार

Sat, 25 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Playing with youth is not acceptable, government should take back Agneepath
लघु सचिवालय में उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसान नेता। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को लघु सचिवालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन दिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि इस योजना के नाम पर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इस योजना को निरस्त करने, विरोध कर रहे युवाओं पर दर्ज केस वापस लेने सहित कई मांग उठाईं। राष्ट्रपति के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता युवा किसान नेता मंगल सिलानी ने की और संचालन नीरज सिलाना ने किया। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के नेता रामचंद्र यादव ने कहा कि इस योजना के विरोध में शुक्रवार को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश बेनीवाल और सर्व खाप के संयोजक ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना हमारे देश में 28 करोड़ नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार चाहती है कि हमारा नौजवान 4 साल की नौकरी करने के बाद बड़े-बड़े उद्योगपतियों के यहां गार्ड की नौकरी करें। इसलिए केंद्र सरकार को जो नौजवान 2020 में भर्ती किए थे सब भर्ती किए हुए 87000 नौजवानों को तुरंत नियुक्ति पत्र देने चाहिए। केंद्र सरकार की योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

किसान नेता उमराव सिंह बेरी ने सेना में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। कहा कि किसी भी आवेदक से कोई हलफनामा न लिया जाए कि वह विरोध प्रदर्शनों में शामिल था या नहीं। लोकतांत्रिक देश में विरोध करने का अधिकार हम सबके पास है। धरने पर प्रस्ताव पास किया गया कि बड़े बड़े उद्योगों और कारखानों में बना हुआ कोई भी माल नही खरीदा जाए। सीटू की जिला सचिव किरण बहराणा और ममता बाघपुर ने कहा कि इस देश की महिलाएं तन-मन-धन से देश के नौजवानों के इस आंदोलन का समर्थन करेगी। उन्होंने इसकी भी निंदा की देश की तीनों सेनाओं के उच्चाधिकारी जिस तरह से सरकार के फैसले को न्यायोचित ठहरा रहे हैं यह देश के लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। हमारे देश की सेना निरपेक्ष तरीके से काम करती है। उसको सरकार के राजनीतिक फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये उठाई मांग
-अग्निपथ योजना तुरंत वापस ली जाए ।
-सेना में रिक्त पदों को भर्तियों से भरा जाए।
-भर्ती में कोई हलफनामा नहीं लेने चाहिए।
-विरोध कर रहे युवाओं पर दर्ज केस वापस लिए जाएं।
धरने में ये रहे मौजूद
वीरेंद्र सहरावत, प्रधान सहरावत खाप, सरजीत गुलिया, प्रधान इंटक, दयानंद बेरी, चिंटू छारा, दिलबाग सिंह दलाल, पूर्व प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, सतवीर कादयान प्रधान रिटायर्ड कर्मचारी संघ, प्रवीण ठेकेदार छारा, अनार सिंह डावला, कमलेश, महिला जिला अध्यक्ष इंटक, जगबीर सिंह, किसान नेता जगबीर सफीपुर, राजवीर नंबरदार पलड़ा, राजबाला उप प्रधान मिड डे मील वर्कर यूनियन, दर्शना लोवा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व नेता राजेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व नेता मान सिंह दलाल, आशा वर्कर यूनियन की प्रधान कविता, जेपी बैनीवाल, परमिंदर दिल्ली गेट, तेजवीर बाघपुर प्रधान अनाज मंडी बेरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed