{"_id":"680fcbb6be20031e4c0e6ae4","slug":"players-performed-excellently-in-the-district-chess-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114436-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
-फोटो 62 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अतिथि, आयोजक। स्रोत स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला चेस प्रतियोगिता हुई। इसमें अलग-अलग कैटेगरी में 100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में बिग ब्रेन चेस अकादमी के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अकादमी के संचालक कपिल दहिया ने बताया कि अंडर-7, अंडर-9, अंडर-13, अंडर-15 व अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों व लड़कियों ने भाग लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता फीडे ला चैस और फीडे स्विटा सिस्टम के अनुसार अंडर-9 में 4, अंडर-13 में 6, अंडर-15 में 6 व अंडर-19 में 5 राउंडस हुए। इनमें अंडर-7 में हितांश ने दूसरा स्थान, अंडर-9 में विहान ने दूसरा स्थान पाकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। उन्हें ट्रॉफी, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिक्ष ने तीसरा स्थान पाया और ईशान ने चौथा स्थान हासिल किया। इन्हें पदक से सम्मानित किया गया। अंडर-13 में ध्रुव व युवान को पदक से सम्मानित किया गया। अंडर-15 में आशीष ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरजय व जय को उनके खेल प्रदर्शन आधार पर पदक से सम्मानित किया गया। अंडर-19 में प्रोटोश ने तीसरा स्थान पाया। उन्हें भी ट्रॉफी व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
-फोटो 62 : विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अतिथि, आयोजक। स्रोत स्कूल
-- -- -- -- -- -- -- -- --