फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Player Sneha is waving the flag in hammer throw

Jhajjar-Bahadurgarh News: हैमर थ्रो में खिलाड़ी स्नेहा लहरा रही परचम

Wed, 10 Jul 2024 06:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Player Sneha is waving the flag in hammer throw
खिलाड़ी स्नेहा झांसवा
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झांसवा निवासी अंडर 20 की खिलाड़ी स्नेहा पुत्री राजेश कुमार ने कबड्डी के साथ अपने जीवन में खेलों की शुरुआत की। सफलता मिलती न देख कोच रामकिशन के सानिध्य में हैमर थ्रो में खेलना शुरू किया और स्कूल स्टेट में स्वर्ण मेडल प्राप्त करने के बाद स्कूल नेशनल में भी रजत पदक प्राप्त किया। बीमारी के बाद कोच रामकिशन का देहांत हो गया।
विज्ञापन

खिलाड़ी की मां कविता ने बताया कि कोच के निधन के बाद स्नेहा पूरी तरह से टूट चुकी थी और उसने अभ्यास करना बंद कर दिया था। मानो उसके जीवन में कहर ढह गया हो, लेकिन परिजनों के प्रोत्साहित करने के बाद उसने एक बार फिर से खेलना शुरू किया और संघर्ष करके वह आज नई उपलब्धियां को प्राप्त कर रही है। खिलाड़ी स्नेहा ने कोच राजू से प्रशिक्षण लेना शुरू किया और निरंतर खेलों में पदक जीतने लगी।
विज्ञापन




खिलाड़ी स्नेहा की उपलब्धियों पर एक नजर
- 55वीं हरियाणा स्टेट स्तरीय स्कूल गेम 20 से 22 दिसंबर 2022 करनाल हैमर थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 12वीं हरियाणा स्टेट जूनियर( अंडर- 20) प्रतियोगिता 15 से 16 अप्रैल 2023 करनाल में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
- 8वीं हरियाणा स्टेट ओपन जूनियर प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर 2023 पंचकूला में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 36वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप करनाल 6 से 8 अगस्त 2023 में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- खेलो हरियाणा गेम 27 से 29 अगस्त 2021 फरीदाबाद में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 66वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता 6 से 9 जून 2023 भोपाल में हैमर थ्रो में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 67वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता चंद्रपुर महाराष्ट्र 26 से 30 दिसंबर 2023 खेलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
- 22वीं नेशनल जूनियर अंदर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 से 10 मार्च 2024 लखनऊ में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed