फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Piles of garbage in the vegetable market

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब्जी मंडी में लगे गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in the vegetable market
फोटो संख्या:69- सब्जी मंडी में लगा गंदगी का ढ़ेर---संवाद
महेंद्रगढ़। जहां से अच्छी सेहत के होती है हरी सब्जियों की खरीद वहीं पर लगे रहते है गंदगी के ढेर लोगों के साथ-साथ दुकानदारों की परेशानी बढ़ रहे हैं। शहर के सब्जी मंडी में नियमित सफाई के अभाव में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में 200 से अधिक दुकानदार व पांच हजार से अधिक लोगों प्रतिदिन कूड़े के ढेरों से गुजरने को मजबूर हैं। मार्केट कमेटी के कर्मचारी नियमित रूप से कूड़े का उठान नहीं कर रहे हैं। दिनभर कचरे से उठने वाली दुर्गंध से मंडी व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

साथ ही बेसहारा गोवंश दिनभर कूड़े के ढेरों में मुंह मारकर पूरी मंडी में फैला देते हैं। सब्जी मंडी में दो जगहाें पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा ढेरों में भी वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी व्यापारी भी कई बार सफाई के बारे में अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते है।

मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते है लेकिन कूड़े का उठान नहीं करते। कूड़े का उठान नहीं होने के कारण लोग परेशान है। सब्जी मंडी की साइड में तो कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed