फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   petrol end in pump

जिले के पंपों पर तेल हुआ खत्म

Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्ययराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्ययराो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
petrol end in pump

विज्ञापन


प्रदेश में चल रहे जाट आरक्षण की आंच अब सिरसा में दिखने लगी है। जिले के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है। अब अगले दो दिनों में जिले भर में किल्लत हो सकती है। कई पंपों पर शुक्रवार शाम को ही तेल समाप्त हो गया था। लोगों मेें तेल का स्टॉक करने की होड़ सी लग गई है। प्रशासन ने तेल की अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कमर कस ली है ताकि लोगों को परेशानी न हो। 

डीएफएससी राजेश कुमार आर्य ने बताया कि तेल की आपूर्ति पंजाब से करवाने के लिए पत्र लिखा है ताकि किल्लत न हो। 


रोडवेज डिपो में मात्र साढ़े 26 हजार लीटर तेल शेष 

हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में आज मात्र 26651 लीटर तेल शेष रह गया है। डीआई विजय कुमार ने बताया कि सिरसा से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसें बंद हो चुकी हैं। सिरसा से पोखरण, खारियां, हनुमानगढ़, ऐलनाबाद, नोहर, भादरा, रावतसर, अनूपगढ़ आदि बसें चल रही हैं। सिरसा से दिल्ली के लिए चलने वाली 23 बसें पहले से ही बंद हो चुकी हैं। 18 फरवरी से चंडीगढ़ और हरिद्वार को जाने वाली बसें भी बंद कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed