{"_id":"5f133350fc97b8cc43a36b9597da50e1","slug":"perceived-lack-of-government-persecution-increased-mla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने माना सरकार की कमी से बढ़ा उपद्रव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने माना सरकार की कमी से बढ़ा उपद्रव
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक नरेश कौशिक ने माना कि जाट आरक्षण में आंदोलन के दौरान उपद्रव व आगजनी की घटनाओं को समय पर नहीं रोक पाने के लिए कहीं न कहीं सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन
कौशिक बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में आरक्षण आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बाद में कुछ शरारती तत्वों ने उपद्रव किया और दुर्भाग्य से तोड़फोड़, आगजनी व लूटपाट की।
विज्ञापन
विधायक ने कहा एक विपक्षी नेता की जो आडियो क्लिप वायरल हुई है उससे जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि आंदोलन की शांतिपूर्वक आवाज को गैरकानूनी बनाने की कोशिशें हुई हैं। कौशिक ने कहा कि लोगों के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि आंदोलन को काबू करने में नाकाम रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बहादुरगढ़ में आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने के लिए यहां की जनता व प्रशासन अधिकारियों का आभार जताया है।
आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए बवाल की वजह से विधायक कार्यालय की सुरक्षा कड़ी की गई है। हथियारों से लैस सीआरपीएफ के कई जवान यहां हर वक्त अलर्ट रहते हैं। आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर उनकी नजर रहती है।