फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   People upset due to non-construction of road from Power House to Vishwakarma Chowk

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर हाउस से विश्वकर्मा चौक तक सड़क का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान

Sun, 02 Jun 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
People upset due to non-construction of road from Power House to Vishwakarma Chowk
-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ क
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-20 के अंतर्गत आने वाले पावर हाउस से विश्वकर्मा चौक तक न केवल सड़क पूरी तरह टूटी हुई है, बल्कि मार्ग पर अनेकों स्थानों पर लोगों ने कब्जा भी कर लिया है। प्रशासन का अवैध कब्जा हटवाने की तरफ कोई ध्यान है और न ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से लोग इस समस्या का दंश झेल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि नेताओं और नगर परिषद अधिकारियों से इस मार्ग के बनवाने की मांग लोगों द्वारा न की गई हो, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आए दिन दुकानदारों की कब्जा करने की लिमिट बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


वेस्ट जुआं ड्रेन पर जब से रास्ता बना है उसके साथ वाली सड़क (पावर हाउस से रेलवे रोड़ विश्वकर्मा चौक तक) पर पूरी तरह से दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया है। सड़क भी पूरी तरह चलने लायक नहीं बची है। सड़क पर आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नेताओं और नगर परिषद अधिकारियों से इस मार्ग का निर्माण करवाए जाने के लिए गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जबकि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

पावर हाउस चौक से रेलवे रोड़ तक जल्द हो सड़क का निर्माण

पावर हाउस चौक से रेलवे रोड़ तक सड़क का निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आवगमन करने में आसानी हो सके। कई बार दुपहिया वाहन चालक इस मार्ग पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में सोचना चाहिए। कई बार वार्ड वासियों की ओर से सड़क का निर्माण कराए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जगत कुमार, काठ मंडी निवासी



हो रहे अवैध कब्जों को तोड़ना चाहिए

वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ लगती सड़क पर दुकानदारों व आमजन द्वारा लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। ड्रेन पर सड़क न बनने से पहले यह मार्ग काफी चौड़ा था, लेकिन अब यह केवल पैदल चलने वालों के लिए बचा है। वाहन लेकर चलना इस पर बेहद मुश्किल बात है। नगर परिषद अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जों को तोड़ना चाहिए।

-सुनील कुमार, नई बस्ती निवासी



वर्जन...

नई बस्ती में पावर हाउस चौक से रेलवे रोड विश्वकर्मा चौक तक सड़क का निर्माण जल्द कराया जाएगा। चुनाव आचार संहिता के बाद टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद सड़क बनाई जाएगी।


-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।



-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ का ये पुराना रास्ता।

-फोटो 55 : जगत कुमार

-फोटो 56 : सुनील कुमार



------------------

-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ क

-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ क

-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ क

-फोटो 54 : यह सड़क है न कि दुकानदार की जमीन। अवैध कब्जों ने बिगाड़ दिया वेस्ट जुआं ड्रेन के साथ क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed