फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pending honorarium of computer teachers and assistants released

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंप्यूटर शिक्षकों व सहायकों का लंबित मानदेय जारी

Fri, 29 Nov 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pending honorarium of computer teachers and assistants released
झज्जर। शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों व कंप्यूटर लैब सहायकों का मानदेय जारी किया है। इनका तीन माह का वेतन लंबित था।
विज्ञापन

जिले में 122 कंप्यूटर शिक्षक व 106 कंप्यूटर लैब सहायक विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों व कंप्यूटर लैब सहायकों का सितंबर से दिसंबर तक का मानदेय जारी कर दिया है। जिले में 122 कंप्यूटर शिक्षकों का 87 लाख 84 हजार रुपये और 106 कंप्यूटर लैब सहायकों का 50 लाख 88 हजार रुपये का मानदेय जारी हुआ है। इससे कंप्यूटर शिक्षकाें व कंप्यूटर लैब सहायकों ने राहत की सांस ली है। शिक्षा विभाग की तरफ से इसका पत्र भी जारी कर दिया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह बजट अलॉट कर दिया गया है।


ट्रेजरी से मिलेगा मानदेय
कंप्यूटर लैब सहायकों को मानदेय अब ट्रेजरी के जरिये मिलेगा। यह मांग लंबे समय से कंप्यूटर लैब सहायक कर रहे थे। उनकी मांग को पूरा कर दिया गया है। 2011 से कंप्यूटर लैब सहायक काम कर रहे हैं और उनको फिलहाल 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। कंप्यूटर लैब सहायक लंबे समय से खातों में मानदेय दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed