{"_id":"603803978ebc3ee9196f198c","slug":"pencil-company-operator-arrested-in-case-of-fraud-jhjhar-news-rtk597225115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंसिल कंपनी का संचालक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंसिल कंपनी का संचालक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को अदालत में पेश करने लेकर जाती पुलिस । संवाद
- फोटो : Jhjhar
शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने देशवाल कॉम्प्लेक्स स्थित पेंसिल कलर करने वाली कंपनी के संचालक को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कागजात भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आर्थिक अपराध जांच शाखा में तैनात उपनिरीक्षक साधुराम ने बताया कि कंवरपाल निवासी करनाल ने शिकायत दी थी कि एक कंपनी के पिता-पुत्र मालिक हैं। उक्त कंपनी देशवाल कॉम्प्लेक्स पुराना बस स्टैंड झज्जर के पास है। कंपनी उनको कलर करने के लिए कच्ची पेंसिल देती थी। कलर करने के बाद वह उसे वापस कर देता था। कंपनी ने दो साल का एग्रीमेंट किया हुआ था। कंपनी ने प्रत्येक मशीन के ढाई लाख रुपये जमा करवा रखे हैं। यह कंपनी फिलहाल भाग चुकी है। कंपनी का मालिक फरार हैं। कंपनी ने उनके साथ धोखा किया है। करीब एक माह पूर्व शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान श्रीभगवान निवासी बेरी रोड झज्जर के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर जरूरी कागजात बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी आशीष अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।