{"_id":"65e6212952a22c55100b0d95","slug":"payal-stood-first-in-quiz-competition-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108443-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पायल रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पायल रही प्रथम
Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के भूगोल विभाग की छात्राओं पायल, संगीता, नेहा और प्रेरणा ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (हरेडा) झज्जर के तत्वाधान में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर केंद्रित इस प्रतियोगिता में पायल ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अन्य तीनों छात्राओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने छात्राओं को बधाई दी और इस प्रकार की गतिविधियों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इन छात्राओं का मार्गदर्शन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, प्राध्यापक डॉ. ललित कुमार, प्राध्यापिका सुनीता बेनीवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन