फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patwari and Kanungo strike caused loss of more than Rs 25 crore revenue

Jhajjar-Bahadurgarh News: पटवारी व कानूनगो की हड़ताल से 25 करोड़ से अधिक राजस्व का हुआ नुकसान

Mon, 15 Jan 2024 09:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 09:45 PM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo strike caused loss of more than Rs 25 crore revenue
झज्जर। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। पटवारी एवं कानूनगो ने लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया। पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल के चलते रजिस्टरी, इंतकाल, जमाबंदी नकल का काम नहीं हो पा रहा है। पैमाइश का काम भी लंबित है। रिहायशी और जाति प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

हड़ताल से प्रतिदिन ढाई से तीन करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान हो रहा है। रजिस्टरी व अन्य कार्य न होने के कारण अब तक लगभग 25 से 26 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं 16 जनवरी को भी हड़ताल व धरना जारी रहेगा। वहीं जिला सचिवालय के परिसर में लगातार राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में जारी है। सोमवार को धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव ने जिला के सभी पटवारी, कानूनगो के साथ नायब तहसीलदार बादली सतबीर कुंडू के आकस्मिक निधन पर शोक जताया व दो मिनट का धरना स्थल पर मौन धारण किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसी प्रकार का भाषण व सरकार विरोधी नारेबाजी नहीं की गई बल्कि शांति पूर्ण सांकेतिक धरना जारी रखा। धरनास्थल पर तहसील झज्जर के नंबरदार संगठन ने समर्थन दिया व हर प्रकार के सहयोग की घोषणा की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी की कि यदि सरकार की और से वेतन विसंगति का समाधान सरकार द्वारा जल्द नहीं किया गया तो नंबरदार भी इस धरने पर बैठेंगे। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी सदर कानूनगो सुभाष, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रेस सचिव विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नरेंद्र कानूनगो, जसबीर कानूनगो, राधेश्याम गौड़, सतीश शर्मा, राकेश पूर्व जिला प्रधान, योगेश कुमार पटवारी, मनोज दहिया पटवारी, संदीप पटवारी, रमेश पटवारी, पवन फलस्वाल पटवारी, सुकर्मपाल पटवारी, महेंद्र पटवारी, तेजपाल पटवारी, रामनिवास पटवारी, बबीता पटवारी, मनोज यादव पटवारी, अनिल कुमार पटवारी, मनीषा पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed