फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Patients are facing difficulties due to the unavailability of doctors at the dispensary on time.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिस्पेंसरी में समय पर डॉक्टर नहीं मिलने से मरीजाें को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients are facing difficulties due to the unavailability of doctors at the dispensary on time.
झज्जर। शहर के वार्ड नंबर-3 स्थित सीताराम गेट पर बनी स्वास्थ्य विभाग की एकमात्र डिस्पेंसरी इन दिनों बदहाल हालातों से जूझ रही है। समय पर चिकित्सकों और स्टाफ के न पहुंचने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठिठुरती सर्दी के बीच सुबह 9 बजे ही इलाज की आस में पहुंचे मरीजों को 11 बजे तक भी डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार काे मरीजों को सुबह समय पर डॉक्टर नहीं आने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद मंगलवार को शाम के समय जल्द ही डॉक्टर वापस चले गए जिसका वीडियो भी वायरल है।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी परिसर में मौजूद मरीजों ने आरोप लगाया कि न तो समय पर डॉक्टर उपलब्ध होते हैं और न ही नियमित रूप से दवाइयां मिल पाती हैं। घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें बिना इलाज के लौटना पड़ता है जिससे उनकी तकलीफ और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कमल सैनी सहित स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। डिस्पेंसरी शहर की एकमात्र सरकारी स्वास्थ्य सुविधा होने के कारण गरीब और जरूरतमंद मरीज पूरी तरह इसी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed