फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Passengers in private vehicles and buses landed on the ticker border, had to face trouble

टिकरी बार्डर पर उतारे प्राइवेट वाहनों और बसों में सवार यात्री, उठानी पड़ी परेशानी

Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers in private vehicles and buses landed on the ticker border, had to face trouble
दिल्ली से अपने लड़के की शादी का सामान लेकर पहुंचे रोहतास टिकरी बार्डर पर वाहन न मिलने से रहे परेश? - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। किसान आंदोलन के कारण दिल्ली सीमा सील होने का खामियाजा बहादुरगढ़ से दिल्ली सामान की खरीदारी करने के लिए जाने वाले लोगों व दिल्ली से शादी समारोह का सामान लेकर आने वालों लोगों को भुगतना पड़ा। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने वीरवार शाम करीब चार बजे टिकरी बार्डर पर दिल्ली सीमा को पूरी तरह सील कर दिया। इसके बाद बहादुरगढ़ से बसों व प्राइवेट कैब में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले लोगों को वाहन चालकों ने टिकरी बार्डर पर ही उतार दिया। इससे वे इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

यात्री हुए परेशान
किसान आंदोलन के चलते वीरवार को सुबह से दोपहर तक तो सभी वाहनों को दिल्ली से हरियाणा व हरियाणा से दिल्ली की सीमा में आसानी से आने-जाने दिया गया। जैसे ही दिल्ली बार्डर सील किया गया बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले सभी वाहनों को वापस बहादुरगढ़ की ओर लौटा दिया गया। ऐसे में बसों व प्राइवेट कैब में सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों में सवार यात्रियों को चालकों ने टिकरी बार्डर पर ही उतार दिया। इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पैदल ही किया दिल्ली की तरफ रुख
टिकरी बार्डर पर बसों व प्राइवेट कैब से सवारियों को उतारने के बाद लोगों ने पैदल ही दिल्ली का रुख कर दिया। यात्री एक तरफ तो अपने बच्चों को गोद में लिए रहे तो वहीं दूसरी तरफ सामान को भी पैदल ही ढोते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का सामान लेकर आए हैं दिल्ली से, नहीं मिल रहा वाहन
बहादुरगढ़ में टिकरी बार्डर पर दिल्ली सरोजनी नगर मार्केट से शादी समारोह का सामान खरीदकर पहुंचे रोहतक के जयबीर कॉलोनी निवासी रोहतास ने बताया कि उनके लड़के की शादी है। वह अपनी पत्नी और बहन के साथ दिल्ली सामान खरीदने गए थे। अब वापस आए तो उन्हें पता चला है कि किसान आंदोलन के चलते दिल्ली बार्डर सील कर दिया गया है। अब उन्हें रोहतक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कोई वाहन नहीं मिल रहा है। किसान आंदोलन के बारे में पता होता तो वे दिल्ली सामान खरीदने के लिए नहीं जाते।

मेट्रो सेवा रही प्रभावित,
तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसान संगठनों के आंदोलन का असर मेट्रो सेवाओं पर भी देखने को मिला। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया था, ताकि यात्रियों को परेशानी सामना न करना पड़े। नोटिस में ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्री राम शर्मा व टिकरी बार्डर मेट्रो स्टेशन से दोपहर तक सेवाएं बंद रही। जबकि कीर्ति नगर, इंद्रलोक से टिकरी कलां तक सेवाएं नियमित रही। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर से दिल्ली की कनेक्टिविटी पर प्रशासन की पैनी नजर रही। शुक्रवार को मेट्रो दिल्ली के टिकरी बार्डर मेट्रो स्टेशन से कीर्ति नगर और इंद्रलोक तक सुचारु रहेगी। जबकि बहादुरगढ़ में बने तीन मेट्रो स्टेशनों पर दिल्ली से आने वाले यात्री उतारे जाएंगे। इन स्टेशनों से दिल्ली के लिए यात्री सवार नहीं हो सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा रही। जिसमें निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा गार्ड, स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे। डीएमआरसी में काम करने वाले कर्मचारी भी दिल्ली के लिए टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन से ही सेवा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed