{"_id":"66a5de3bbddf795ad909e358","slug":"paris-olympics-manu-bhaker-will-aim-on-gold-today-match-update-in-hindi-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश को दिलाया पहला मेडल, जीता ब्रांज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paris Olympics: हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश को दिलाया पहला मेडल, जीता ब्रांज
Sun, 28 Jul 2024 04:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
नरेश दहिया, संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
नरेश दहिया, संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:03 PM IST
सार
Manu Bhaker Shooting Final Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश को पहला पदक दिलाया है। मनु भाकर ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में ब्रांज मेडल जीता है।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने देश को पहला मेडल जीताया है। झज्जर की मनु भाकर ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में ब्रांज मेडल जीत लिया है। एयर पिस्टल शूटिंग में मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली महिला खिलाड़ी बनीं हैं। पहला मेडल भारत को हरियाणा ने दिलाया। मनु भाकर के गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए मनु भाकर ने पहला पदक दिलाया है। उन्होंने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में निशाना लगाया। इस फाइनल में आठ शूटरों ने मेडल के लिए निशाना लगाया, जिसमें मनु भाकर ने ब्रांज मेडल जीत लिया है। वह मेडल जीतने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने पहला मेडल भारत दिलाया है। मनु के पदक जीतने पर परिवार व उनके गांव गोरिया में खुशी का माहौल है। परिवार भी उसके मैच पर टकटकी लगाए बैठा था। जैसे ही मनु ने पदक जीता तो परिवार खुशी से झूम उठा। यहां बता दे कि मनु ने क्वालिफाइंग इवेंट में 600 में से 580 अंक हासिल किए थे और 45 शूटर्स में तीसरे नंबर पर रही थी।
विज्ञापन
मनु का उपलब्धि भरा सफर
मनु का खेल सफर उपलब्धियों भरा है। साल 2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा ज़वाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं। 2018 में आईएसएसएफ़ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता उसी वर्ष, 16 साल की उम्र में उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया। मई 2019 में, मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ़ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। मनु भाकर को मां के हाथ का खीर चूरमा उन्हें बहुत पसंद है।
विज्ञापन