फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paris Olympics 2024 Manu Bhaker missed hat-trick of medals finished fourth in 25m shot put

Paris Olympics: मेडल की हैट्रिक लगाने से चूकी मनु भाकर, 25 मीटर शूटिंग मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं

Sat, 03 Aug 2024 01:37 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Aug 2024 01:37 PM IST
सार

Paris 2024 Olympics: हरियाणा की शूटर मनु भाकर 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट के फाइनल मुकाबले में हार गई। जिससे वह मेडल की हैट्रिक लगाने से चूक गईं। मनु भाकर की जीत के लिए मां ने पाठ किया था।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Manu Bhaker missed hat-trick of medals finished fourth in 25m shot put
निशानेबाज मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पदक से चूक गई हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। जैसे ही मनु के चौथे स्थान पर रहने की खबर आई तो परिवार में निराशा छा गई। परिवार मनु से इस बार गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठा था।

विज्ञापन


कांस्य पदक जितने पर मनाई थी खुशी
मनु के गांव गोरिया में उनके कांस्य पदक जितने पर ख़ुशी मनाई गई थी। उनकी दादी दयाकौर ने तो डांस भी किया था। स्कूल में बड़ी स्क्रीन पर परिवार और स्कूल के बच्चों ने मैच देखा था।
विज्ञापन


अगर मनु तीसरा पदक जीत जाती तो उसेन बोल्ट और माइकल फेलप्स जैसे महान एथलीट्स के श्रेणी में भी शामिल हो जाती। जिन्होंने एक ओलंपिक में दो या इससे ज्यादा पदक जीते। मनु के लिए यह सफर आसान नहीं रहा है और उन्हें टोक्यो ओलंपिक में हार झेलनी पड़ी थी। वह फाइनल के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उसके बाद उनकी कड़ी मेहनत और लगन और पदक जीतने के जुनून ने यह कामयाबी दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनु महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। साथ ही दूसरा पदक जीतते ही एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब तीन पदक जीतकर उनके पास भारतीय इतिहास की सबसे सफल एथलीट बनने का मौका था। किसी भी भारतीय ने अभी तक दो से ज्यादा पदक नहीं जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed