{"_id":"6a5790a2bc4c9ab66407b3b2","slug":"para-athletes-tamanna-and-sakshi-selected-for-the-national-hockey-camp-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-137475-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग खिलाड़ी तमन्ना और साक्षी का राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिव्यांग खिलाड़ी तमन्ना और साक्षी का राष्ट्रीय हॉकी कैंप के लिए चयन
Wed, 15 Jul 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
15jjrp15- लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करती हुई डीसी वर
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला बाल कल्याण परिषद के सवेरा स्कूल की दो दिव्यांग खिलाड़ी तमन्ना और साक्षी का चयन हुआ है। चयन स्पेशल ओलंपिक भारत के नेशनल कोचिंग कैंप प्रिपरेटरी-03 (हॉकी) के लिए हुआ है। जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने बधाई दी।
पैरा हॉकी वर्ल्ड कप 18 से 25 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से सवेरा स्कूल और पूरे झज्जर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा दृढ़ इच्छाशक्ति सिद्ध करती है। जिला प्रशासन और परिषद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
यह चयन जिले के अन्य बच्चों, विशेषकर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि खेलों के क्षेत्र में झज्जर की बढ़ती पहचान भी दर्शाती है। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर और सवेरा स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार उपस्थित थे।