फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Panchayats of 11 villages together held a meeting regarding the problems

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 गांवों की पंचायतो ने मिलकर समस्याओं को लेकर की बैठक

Thu, 24 Aug 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Panchayats of 11 villages together held a meeting regarding the problems
झज्जर। गांव मुंडाहेड़ा में हुई 11 गांव के सरपंच और जिम्मेदार लोगों की पंचायत में सड़क, स्कूल भवन समेत कई समस्याओं पर वार्ता हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिला जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रीवेंस कमेटी में इन्हें जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत यादव महासभा के जिला प्रधान विरेंद्र दरोगा व मास्टर महेंद्र चढ़वाना की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में गांव मुंडाहेडा, बिलोचपुरा, चढ़वाना, कोयलपुर, खेतावास, रेढूवास, निवादा, भिंडावास, शाहजहापुर, कोंद्रावली, कन्हवा से गांव के सरपंच व अन्य मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें आस-पास के गांवों की जन समस्याओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मुख्य समस्या बिलोचपुरा, भिंडावास और शाहजहांपुर तीनों गांव की तहसील झज्जर में होनी चाहिए, क्योंकि तीनो गांव का खंड विकास कार्यालय झज्जर में हैं। बिलोचपुरा से शाहजहांपुर तक की सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। चढ़वाना से बिलोचपुरा तक सड़क निर्माण का मुद्दा भी उठाया। मुंडाहेडा से कोंद्रावली तक व कोयलपुर से मुंडाहेड़ा तक सड़क का निर्माण कराने की मांग भी उठी। कोयलपुर गांव के सरकारी स्कूल के भवन का पुर्ननिर्माण के लिए ग्रांट आई हुई है, लेकिन कार्य शुरू नही करवाया जा रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत में फैसला हुआ कि इन गांवों की कमेटी पहले प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेगी। अगर उनके स्तर पर कार्यवाही नहीं हुई तो फिर ग्रीवेंस कमेटी में समस्याओं को रखा जाएगा। इस मौके पर प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ,यादव महासभा उपप्रधान संजय यादव ,कैशियर राकेश ,रामअवतार व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed