फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Paddy procurement started after three years, bought 25 quintals

अनाज मंडी तीन साल बाद धान की खरीद शुरू, 25 क्विंटल धान खरीदा

Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started after three years, bought 25 quintals
अनाज मंडी में धान की खरीद आढ़ती।संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। स्थानीय अनाज मंडी में तीन साल बाद पहली बार शुरू हुई धान की प्राइवेट खरीद से आढ़तियों में खुशी नजर आ रही है। शहर की अनाज मंडी में शनिवार को करीब 25 क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिसको लेकर आढ़तियों का कहना है कि काफी खुशी है और आज धान लेकर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतवीर सिंह मल्हान ने बताया कि आढ़तियों की ओर से धान की किस्म 3751, 1121, 1718 1509 व बासमती 30 धान की खरीद की जाएगी। आढ़तियों ने करनाल, घरौंडा, तरावड़ी के अलावा अन्य कई मंडियों के सेलर्स से बात की है जिसके बाद झज्जर मंडी के आढ़तियों ने धान की खरीद शुुरू की है। शनिवार को अनाज मंडी में पहुंचे धान की 3751 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगाई गई। वैसे 20 अक्तूबर को धान की खरीद करने की तैयारियां आढ़तियों ने कर रखी थी, लेकिन बारिश और मौसम परिवर्तन के कारण धान की कटाई नहीं हो सकी। शनिवार को धान की आवक अनाज मंडी में होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के प्रबंधक ने कहा कि आढ़तियों की ओर से धान की खरीद प्राइवेट तौर पर की जा रही है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर मल्हान ने बताया कि बीते 18 अक्तूबर को मार्केट कमेटी की सचिव सविता सैनी से मिलकर उन्हें धान खरीदने के बारे में अवगत करवाया गया था। आढ़तियों ने धान की गुणवत्ता को जांचने के लिए चार दिनों से धान के एक्सपर्ट एग्जीक्यूटिव को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शनिवार को आढ़तियों ने 25 क्विंटल धान की खरीद की है। मार्केट कमेटी की ओर से जो भी सहयोग होगा दिया जाएगा।
- अमरजीत सिंह, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed