{"_id":"58a5ed1b4f1c1b921ad83f6f","slug":"overcome-with-hashish-accused-jhajjar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ एक आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर।
पुलिस की टीम द्वारा गश्त के दौरान मादक पदार्थ चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सचिन के नेतृत्व में एक टीम थाना बेरी के पुलिस चौकी डीघल क्षेत्र के गांव बहराना में गश्त पर थी। टीम को देखकर जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगा तो उसे शक की बिनाह पर काबू किया गया। उसके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद की गई। चरस सहित पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रामनिवास उर्फ गुगन निवासी गांव बहराना जिला झज्जर बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद चरस का वजन किया गया तो 120 ग्राम पाया गया। चरस सहित पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।