फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Other villages should take inspiration from Khedi Khumar in improving sex ratio: DC

लिंगानुपात सुधार में खेड़ी खुमार से दूसरे गांव लें प्रेरणा : डीसी

Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Other villages should take inspiration from Khedi Khumar in improving sex ratio: DC
झज्जर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लैंगिक समानता के मामले में जिले का नाम रोशन करने वाले गांव खेड़ी-खुमार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पढ़ाई में अव्वल बेटियों, पंचायत सदस्यों व स्वास्थ्य विभाग की टीम को डीसी शक्ति सिंह ने नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि लैंगिक समानता की बात आएगी तो खेड़ी खुमार के उल्लेखनीय उपलब्धि की जरूर चर्चा होगी और दूसरे गांवों के लिए प्रेरणादायक भी रहेगा। जिले का लिंगानुपात लगातार सुधर रहा है और इस प्रगति में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों का अहम योगदान है। प्रदेश सरकार द्वारा लिंगानुपात में बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग की टीम व पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गांव की बेटियों को सम्मानित करने के लिए योजना शुरू कर रखी है। जिला लैंगिक समानता की तरफ तेजी से अग्रसर है और महिलाओं के जीवन में शैक्षणिक व रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया गया है। वहीं सिविल सर्जन ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात को बेहतर करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इस कार्य में काफी सफलता मिल रही है। खेड़ी-खुमार गांव में लिंगानुपात 1516 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो समाज के सामने एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिंगानुपात में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांवों के पीएचसी कर्मचारियों, पंचायत सदस्यों व पढ़ाई में अव्वल तीन बेटियों को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पारुल को 75 हजार, मुस्कान को 45 हजार व रिशू को 30 हजार रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पीएचसी जहांगीरपुऱ व खेड़ी-खुमार के पंच-सरपंच को सम्मानित किया गया। गांव की एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्करों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed