{"_id":"662006aae19af55c91023d9e","slug":"orders-for-proper-arrangement-of-water-in-ponds-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-106858-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: तालाबों में पानी की समुचित व्यवस्था के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: तालाबों में पानी की समुचित व्यवस्था के आदेश
Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
बादली। बादली के एसडीएम सतीश यादव ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग के साथ-साथ संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गांवों के जोहड़ों व जल घरों के टैंक भरवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे नहरों के द्वारा सभी गांवों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा खंड विकस एवं पंचायत अधिकारी को बताएं कि वे किस प्रकार तालाबों में पानी की भरवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी नहर काटकर पानी चोरी करने नहीं दिया जाएगा और ऐसा करने वालों के विरूद्ध सिंचाई विभाग के अधिकारी कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को जरूरतानुसार तुरंत पुलिस सहायता लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों की नियमित चैकिंग करने के साथ-साथ संबंधित बेलदारों को भी दिशा-निर्देश देने के आदेश दिए।