{"_id":"583dd3244f1c1b0c1ede67cd","slug":"op-dhankharh-op-dhankharh-in-speak-on-mobile-app-jhajjar-meating-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री ने अपने मोबाइल एप से दो कर्मचारियों के खातों में भेजे पैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री ने अपने मोबाइल एप से दो कर्मचारियों के खातों में भेजे पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ओपी धनखड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस लेनदेन के व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए आयोजित वर्कशॉप में कृषि मंत्री ने अपने मोबाइल से ही दो कर्मचारियों के खातों में पैसे भेजे और बताया कि यह बहुत ही सरल विधि है। इसके लिए अपने बैंक खातों को मोबाइल नंबर से लिंक करवाना होगा और मोबाइल में एक एप डाउन लोड करना होगा।
विज्ञापन
स्वैप मशीन खरीदने के निर्देश
वर्कशॉप के बाद डीसी ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को कैशलेस प्रक्रिया को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए तुरंत प्रभाव से अपने विभाग और संबंधित बैंक के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वैप मशीन खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर स्वैप मशीन के जरिए उपभोक्ताओं के साथ लेन-देन किया जाए। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को भी साथ लेकर इस स्वैप मशीन के प्रयोग के बारे में आम जन को जागरूक भी करें।
विज्ञापन