{"_id":"57aa1e5d4f1c1be15bee4824","slug":"op-dhankharh-america-aaiva-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और अमेरिका के आइवा राज्य मिलकर करेंगे खेती का विकास : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा और अमेरिका के आइवा राज्य मिलकर करेंगे खेती का विकास : धनखड़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
op dhankharh
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में अमेरिका गया प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को आइवा राज्य पहुंचा। यहां हरियाणा ने आइवा के साथ खेती के क्षेत्र मिलकर काम करने के लिये 'मेमोरैंडम ऑफ कोऑपरेशन’ पर हस्ताक्षर किए। हरियाणा राज्य की ओर से कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व आइवा राज्य की और कृषि सेक्रेटरी (यानि कृषि मंत्री) बिल नौरदे ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
बिल नौरदे एक किसान हैं तथा खेती बाड़ी में सबसे विकसित राज्य के कृषि सेक्रेटरी हैं। इससे पूर्व प्रात: हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने आइवा राज्य के गवर्नर टैरी बरानस्टेड से मुलाकात की। टैरी बरानस्टेड सीनियर नेता हैं 6 बार राज्य के गवर्नर निर्वाचित हो चुके हैं। प्रतिनिधि मंडल ने आइवा व हरियाणा के खेती से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अपने कार्यालय में बारलोग नारमन के चित्र व स्टैच्यू के सामने खड़े होकर प्रतिनिधि मंडल के साथ चित्र खिंचवाया व एक पेंटिंग भेंट की। हरियाणा की ओर से कृषि मंत्री ने उन्हें गीता भेंट की। बरानस्टेड ने हरियाणा व आइवा के मध्य होने वाले एमओसी पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
हरितक्रांति में आइवा के बेटे का योगदान
धनखड़ ने इस मौके पर बारलोग नारमन के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। धनखड़ ने कहा हरियाणा में हरितक्रांति घटित होने में आइवा के बेटे नारमन बारलोग का महत्वपूर्ण योगदान है। हरियाणा गेहूं व धान के उत्पादन में अग्रणी राज्य बना। भारत का अन्न का कटोरा कहलाया। आज फिर से आइवा व हरियाणा साथ आ रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में एक नये युग का सूत्रपात होगा। हम मिलकर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। कृषि सेक्रेटरी बिल नौरदे अपने नेतृत्व मे आइवा के विकसित फार्म के दौरा कराया तथा प्रतिनिधि मंडल के स्वागत में रात्रि भोज का आयोजन किया।
विज्ञापन