फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One was discharged, three are undergoing treatment at PGI

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक को मिली छुट्टी, तीन का पीजीआई में चल रहा उपचार

Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
One was discharged, three are undergoing treatment at PGI
04jjrp17- बेरी। आग के बाद जला सामान व सिलिंडर दिखाते हुए लोग। स्त्रोत- ग्रामीण
बेरी। गांव दुजाना में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में हुए धमाके के बाद बच्ची सहित परिवार के 4 लोग झुलस गए थे। इसमें एक को छुट्टी मिल गई है जबकि तीन का पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव दुजाना में महावीर सैनी के यहां मकान बनाने के लिए चिनाई का काम चल रहा था। महिला भूमि ने चाय बनाने के लिए गैस खोला तो रेगुलेटर में धमाका हुआ। धमाका होने के बाद भूमि, महावीर सैनी, ताज सिंह व करीब 3 वर्षीय बच्ची योगिता आग से झुलस गई। घटना के बाद आसपास के लोग व एडवोकेट दीपक ने मौके पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

अपने वाहन से सभी को झज्जर अस्पताल लेकर पहुंचा

गांव के दीपक सैनी का कहना है कि महावीर सैनी के घर पर चिनाई का काम चल रहा था और घर पर भूमि, बच्ची योगिता, महावीर व मजदूर ताज सिंह मौजूद थे। अन्य परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। हादसे के बाद सभी को अपने वाहन से झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें पीजीआई में उपचार के बाद महावीर को छुट्टी मिल गई। भूमि, ताज सिंह व बच्ची योगिता का इलाज पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से मुआवजे की मांग

गांव दुजाना निवासी मार्किट कमेटी के चेयरमैन मनीष ने बताया कि गांव दुजाना में चाय बनाते समय हुई सिलिंडर के रेगुलेटर में धमाका होने की घटना दुखद है। मुआवजे को लेकर मंत्री अरविंद शर्मा से बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed