{"_id":"62168c6dcd96564abf76445e","slug":"one-person-dies-after-being-hit-by-a-train-bahadurgarh-news-rtk639303538","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेलमार्ग पर बराही फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया।
बता दें कि मंगलवार शाम एक व्यक्ति बराही से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतक के कपड़ों की जेब से एक पैनकार्ड, आधारकार्ड और दो मोबाइल सिम मिले हैं। आधारकार्ड पर नंदलाल लिखा हुआ है। मृतक के पास मिले सिम के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जाएंगे। संवाद