{"_id":"6672143d3c3982570802d114","slug":"one-named-for-assault-and-threat-case-against-others-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111203-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट, धमकी देने पर एक नामजद, अन्य पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट, धमकी देने पर एक नामजद, अन्य पर केस
Wed, 19 Jun 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। मारपीट करने, धमकी देने व गाड़ी को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल दूसरे पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज नहीं किया गया है।
सनसिटी सेक्टर-36 रोहतक निवासी मोनू ने शिकायत दी है कि 16 जून को उसका जीजा गुरुग्राम के माकडौला निवासी ललित कुमार ने कार सोहना मारुति शोरूम से ली थी। उसके पिता मुकेश कुमार, चाचा रूद्रमणी उर्फ विनोद निवासी रभडा सोनीपत, मामा देवीदत्त निवासी रूढकी रोहतक भी शोरूम गए थे।
बहन रोहतक घर पर थी। जीजा ललित ने कहा कि गाड़ी रोहतक ले जाओ, वहां मोनिका गाड़ी की रस्म कर देगी। वह सोहना से रोहतक के लिए चल पड़े, जबकि बाकी सदस्य दूसरी गाड़ी में पीछे आ रहे थे। जब वह झज्जर बाईपास नजदीक बिरधाना चौक पहुंचा तो किसी ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक खड़ी कर दी। इस दौरान तीन लोग उसे जबरदस्ती गाड़ी से उतार कर गाड़ी को मोड़कर ले गए। कुछ दूरी पर उक्त लोगों ने गाड़ी को रोक दिया। जब वह मौके पर गया तो उसके परिजन भी वहां खड़े थे और गाड़ी छोड़ने के लिए कहा। वहां लोगों ने आवाज मारी तो अंदर दुकान से 10-12 लोग आए गए और हमला कर दिया। इसमें मोनू और रुद्रमणी उर्फ विनोद घायल हो गए। उनको सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उनको रोहतक रेफर कर दिया। बाद में उनको निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर नरेंद्र कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में बेरी गेट निवासी नरेंद्र ने भी पुलिस में अपनी शिकायत दी है। शिकायत में उसने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने व मोटरसाइकिल छीनने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि लूट या लूट के प्रयास की कोई वारदात नहीं हुई है। दोनों के वाहन टकराए थे। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फिलहाल एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जा रही है।