फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one man died in car accident at jhajjar

Jhajjar Accident: ट्राले और कार की टक्कर में युवक की मौत, देर रात धुंध के कारण हादसा

Sat, 07 Jan 2023 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 10:23 AM IST
सार

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि युवक की कार में नोटों का बंडल भी पड़ा हुआ था। वहीं परिजनों ने बताया कि देवेंद्र ने शुक्रवार को किसी काम के लिए बैंक से पैसे निकलवाए थे।

विज्ञापन
one man died in car accident at jhajjar
झज्जर में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के भगत सिंह चौक पर एक ट्राला व ब्रेजा कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में देवेंद्र पुत्र धर्मवीर गांव बिठला (35) की मौत हो गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कार शहर के दौड़ चौक की तरफ से आ रही थी जबकि ट्राला छिक्कारा चौक से भगत सिंह चौक की तरफ जा रहा था। जब ट्राला और कार भगत सिंह चौक पर पहुंचे तो दोनों में टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


घटना में कार के परखच्चे उड़ गए व ट्राला संतुलन बिगड़ने के कारण सामने पेड़ में जा टकराया। टक्कर के कारण सड़क किनारे खड़ा पेड़ बुरी तरह बिखर गया। घटना की सूचना पुलिस के मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय दुकानदारों की सहायता से घायल युवक को कार से निकालकर इलाज के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव के पोस्टमार्टम के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि युवक की कार में नोटों का बंडल भी पड़ा हुआ था। वहीं परिजनों ने बताया कि देवेंद्र ने शुक्रवार को किसी काम के लिए बैंक से पैसे निकलवाए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed