{"_id":"5f63c0508ebc3e74ac5151d6","slug":"one-killed-by-corona-27-infected-bahadurgarh-news-rtk5740866199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 27 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 27 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। झज्जर जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई। जिले के 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो इस बार 149 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। इस तरह वीरवार तक जिले में कोरोना के 2030 केस हो गए और एक्टिव केसों की संख्या घटकर 346 पर पहुंच गई। अब तक 1664 लोग स्वस्थ हो चुके। जिले में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इसको स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को अधिसूचित किया गया है। अब तक जिले में 20 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। जिले में वीरवार तक कुल 68055 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 2049 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 64597 लोगों की नेगेटिव आई। अभी 1409 सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। जिले में 2030 को संक्रमण हो चुका है। जिनमें से 934 को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 1096 को उनके घरों में ही रखा गया। फिलहाल 346 केस एक्टिव हैं और 1664 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 19 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना के नए केसों में शक्ति विहार सीएलपी प्लांट झाड़ली के 9 हैं, इनको पीएचसी मातनहेल में भर्ती किया गया है। नए केसों में 12 बहादुरगढ़ के, 2 बादली के, एक बेरी का और चार झज्जर के हैं।
सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक, फिलहाल 132 लोग अस्पतालों में आइसोलेट हैं और 214 को घरों में ही आइसोलेट किया गया है। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी और रिकवरी रेट 81.9 फीसदी हो गया। जिले में टेस्टिंग रेशो 6183 व्यक्ति प्रति लाख रिकार्ड किया गया। जिले के 125133 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 8229 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 8178 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 51 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। वीरवार तक जिले में 1000 कंनटेनमेंट जोन बनाए गए। जिनमें से 571 जोन फिलहाल एक्टिव हैं और 429 को डीकन्टेन किया जा चुका है। शहरी क्षेत्र में 254 और ग्रामीण क्षेत्र में 317 कंटेलमेंट जोन हैं।