फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One injured due to bullet fired during tricolor trip on Martyr's day

शहीदी दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा में चली गोली से एक घायल

Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
One injured due to bullet fired during tricolor trip on Martyr's day
सामान्य अस्पताल से घायल को पीजीआई लेकर जाते लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
शहीदी दिवस पर शहर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्षों में गाड़ी की लाइट टूटने के बाद विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी और गोली यात्रा में शामिल एक युवक पैर में जा लगी। गोली चलते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में युवक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में दोपहर के समय तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। जब यह यात्रा शहर के भगत सिंह चौक पर पहुंची तो यात्रा में शामिल ट्रैक्टर की टक्कर से एक कार की बैक लाइट टूट गई। लाइट तोड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी और यात्रा में शामिल समसपुर माजरा गांव निवासी मोहित पुत्र राजकुमार के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। गोली लगते ही उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि विवाद किसके बीच हुआ था और गोली किसने चलाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।

  घायल को रोहतक पीजीआई लेकर जाते लोग। संवाद

घायल को रोहतक पीजीआई लेकर जाते लोग। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed