फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   one guy arrested for selling tickets in black

टिकटों की दलाली करता एक शख्स रंगे हाथों गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
amarujala/ jhajjar
amarujala/ jhajjar Updated Tue, 30 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
one guy arrested for selling tickets in black
दलाली करता पकड़ा गया युवक पु‌ल‌िस टीम के साथ।
टिकटों की दलाली करते हुए एक शख्स को विजिलेंस ने रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा। उसके पास से कई टिकटें मिली हैं। आरपीएफ ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) रोहतक के हवाले किया गया है।
विज्ञापन


मनोज मित्तल निवासी लालचंद कॉलोनी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर कान्फेक्शनरी की दुकान चलाता है और वहीं पर लोगों से अधिक पैसे वसूल कर टिकटों की बुकिंग करता है। कई दिनों से आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों के अलावा रेलवे विजिलेंस अधिकारियों को इसकी शिकायत मिल रही थी। बताया गया है कि कई बार उक्त युवक को समझाया भी गया, लेकिन वह इस तरह का धंधा करने से बाज नहीं आ रहा था। इस संदर्भ में सोमवार को फिर से उनके पास शिकायत पहुंची, इसके बाद रेलवे विजिलेंस टीम यहां पहुंची और उसे रंगे हाथों टिकटों की दलाली करते हुए धर दबोचा।
विज्ञापन


बताया गया है कि वह लंबे समय से यह कार्य कर रहा था। विजिलेंस टीम के कई अधिकारी सोमवार की दोपहर यहां के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और इसकी छानबीन शुरू की। मनोज मित्तल जब किसी व्यक्ति को ब्लैक में टिकट दे रहा था तो उसे उसी दौरान उसे काबू किया गया। इसके बाद टीम ने उससे पूछताछ की और उसने यह खुलासा किया। इस टीम में नार्थ रेलवे से चीफ विजिलेंस इंस्पेक्टर विपिन सिसोदिया, एसआई डेनिस मैथ्यू, एएसआई सूबे सिंह, फकीर सिंह और आरपीएफ रोहतक से एएसआई धर्मवीर शामिल थे। एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेेलवे एक्ट 143 के तहत उक्त व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में
बताया गया है कि रेलवे कर्मचारियों की मिलीभगत से यह शख्स रेलवे टिकटें बनवाता था और उन्हें ही ब्लैक करके लोगों को बेचता था। इस तरह कर्मचारी भी इस पूरे कार्य में शामिल नजर आ रहे हैं। उनकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है। ऐसे में कर्मचारियों पर भी आने वाले दिनों में गाज गिरना तय है। विजिलेंस टीम में कई जूनियर और सीनियर अधिकारी शामिल रहे हैं। इसके बाद आरोपी मनोज को रोहतक आरपीएफ के हवाले किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लंबी दूरी के यात्रियों को नहीं मिलती रेलवे टिकट
बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से लंबे अर्से से रेल यात्रा आरक्षण टिकट के लिए दलाली करने तथा कई दलालों के सक्रिय होने के कारण रेलवे यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहीं थीं और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसी वजह से घंटों लाइन में खड़े रहने पर भी रिजर्वेशन नहीं मिलती थी और इसके लिए परेशानी उठाने के साथ-साथ ऊंचे दर पर टिकट को ब्लैक में खरीदना पड़ता था। रेलवे विजिलेंस टीम ने दबिश के बाद यहां के टिकट दलालों मे हड़कंप मच गया।


रेलवे विजिलेंस एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई दिनों से इस शख्स के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वह रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के साथ सांठ-गांठ करके टिकटों की दलाली करता है। इस संबंध में सोमवार को टीम ने यह कार्रवाई की और यह रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed