फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One died in a fire at a gun house located on Najafgarh Road in Bahadurgarh

Bahadurgarh: नजफगढ़ रोड स्थित गन हाउस में लगी आग में एक की मौत, दो दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

Thu, 19 Dec 2024 09:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 19 Dec 2024 09:43 AM IST
सार

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में फायर कर्मियों में आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

विज्ञापन
One died in a fire at a gun house located on Najafgarh Road in Bahadurgarh
दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के नजफगढ़ रोड पर स्थित एक गन हाउस में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग बुझाने में दुकान मालिक झुलस गया और उसकी मौत हो गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग में दुकान पूरी तरह जल गई और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन


बुधवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे नजफगढ़ रोड पर स्थित गन हाउस में आग लग गई। इस दौरान दुकान मालिक प्रदीप कुमार यहां पर समान रखने के लिए पहुंचा था। दुकान के अंदर से धुआं उठता देख प्रदीप आग बुझाने में जुट गया। इसी दौरान दुकान में धमाका हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। प्रदीप इस आग में बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन




प्रदीप की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में फायर कर्मियों में आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। जिसे भी घटना के बारे में पता लगा, वह सुबह के समय मौके पर पहुंचा। घटना को लेकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक प्रदीप के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed