फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One brother killed, another injured in bike collision with truck.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Mon, 31 Aug 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
One brother killed, another injured in bike collision with truck.
बहादुरगढ़। लाइनपार निवासी दो भाई रविवार सुबह दिल्ली के झाड़ोदा गांव की तरफ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-9 के नजदीक बाईपास पर पहुंचे, गलत दिशा से आ रहे एक टाटा ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-9 चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लाइनपार के जौहरी नगर स्थित पंचमुखी चौक के पास रहने वाला जयसूर्या व उसका छोटा भाई नीरज बाइक से किसी कार्य के लिए घर से झाड़ौदा की तरफ जा रहे थे। जब वे सेक्टर-9 के नजदीक पर पहुंचे तो इसी दौरान तेज गति व लापरवाही से आए एक टाटा ट्रक के चालक ने गलत दिशा से आते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठे नीरज के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई जयसूर्या घायल हो गया। सेक्टर-9 चौकी इंचार्ज विनोद कुमार व जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वारदात के बाद टाटा ट्रक का चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में टाटा ट्रक के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस वाहन से बाइक में टक्कर लगी है उस वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल ट्रक का चालक फरार है। अधिकारियों का दावा है कि ट्रक के उसके चालक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। बताया गया है कि मृतक नीरज फार्मेसी का कोर्स कर रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed