{"_id":"6112c1828ebc3e0b364109fa","slug":"one-accused-of-murderous-assault-arrested-on-remand-for-one-day-jhjhar-news-rtk6205838113","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
झज्जर। छात्र पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
मातनहेल पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह के अनुसार 12वीं कक्षा के छात्र ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसका दोस्तों के साथ बेंच पर बैठने को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। उसके दोस्त ने उसे आपसी समझौता करवाने के लिए मातनहेल नहर के पास बुलाया था। जब वह वहां गया तो उपरोक्त विवाद की रंजिश को लेकर उस पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें वह और उसका दोस्त घायल हो गए।
शिकायत पर थाना साल्हावास में 14 जून को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गांव डीघल के एरिया से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित निवासी गांव जहाजगढ़ के तौर पर हुई।