फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested with illegal weapon, country made pistol and two live cartridges in Jhajjar

Jhajjar: अवैध हथियार देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी काबू

Mon, 22 Jan 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 22 Jan 2024 03:07 PM IST
सार

हथियार के साथ पकड़े गए नौजवान की पहचान अमन उर्फ चतरे निवासी आसण्डा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी करवाई थाना सदर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विश्वप्रकाश के द्वारा अमल में लाई गई।

विज्ञापन
One accused arrested with illegal weapon, country made pistol and two live cartridges in Jhajjar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर सीआईए पुलिस टीम द्वारा गस्त के दौरान एक नौजवान को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि एसपी झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की टीम में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में तैनात थी।

विज्ञापन


तैनात पुलिस टीम को गस्त के दौरान गांव खेड़ी आसरा की फिरनी पर रेवाड़ी खेड़ा रोड की तरफ से एक नौजवान लड़का पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस चलने लगा, जिस पर शक हुआ तो पुलिस पार्टी ने उपरोक्त नौजवान लड़के को काबू करके उसकी तलाशी ली तो तलाशी के दौरान एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


हथियार के साथ पकड़े गए नौजवान की पहचान अमन उर्फ चतरे निवासी आसण्डा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज करके आगामी करवाई थाना सदर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विश्वप्रकाश के द्वारा अमल में लाई गई। मुख्य सिपाही विश्व प्रकाश की पुलिस टीम ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed