फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   One accused arrested in Jhajjar murder case, motorcycle used in the crime recovered

Haryana: जानलेवा हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में महिला को भी पकड़ा

Thu, 07 Nov 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

झज्जर पुलिस ने आरोपी अमन, निवासी बेरी को गिरफ्तार कर लिया। अमन से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
One accused arrested in Jhajjar murder case, motorcycle used in the crime recovered
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत बीते दिनों हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि प्रिंस पुत्र श्री भगवान, निवासी वजीरपुर, जिला झज्जर ने शिकायत दी थी कि 25 मार्च को वह अपने साथियों के साथ बेरी में होली खेलने गया था। वहां गाड़ी खड़ी करने को लेकर पवन और उसके साथियों से कहासुनी हो गई थी। बाद में रात को जब वे हर्बल पार्क बेरी के गेट के पास खड़े थे, तभी पवन और उसके साथी मोटरसाइकिलों पर आ गए। पवन ने पिस्तौल से फायर किया और फिर चाकू से हमला भी किया।

विज्ञापन

इस घटना पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी अमन, निवासी बेरी को गिरफ्तार कर लिया। अमन से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सीएम फ्लाइंग बनकर मेडिकल स्टोर से नकदी और दवाइयां उठाने के मामले में एक महिला आरोपी गिरफ्तार
बहू बस स्टैंड पर एक मेडिकल स्टोर से नकदी और दवाइयां ले जाने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता मनोज, निवासी खानपुर खुर्द, ने बताया कि 12 अगस्त को उसकी दुकान पर एक नीली बत्ती लगी गाड़ी से पांच लोग आए। इनमें से एक महिला पुलिस वर्दी में थी। इन लोगों ने ग्राहकों को बाहर निकालकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और तीन कार्टून में महंगी दवाइयां तथा 15,000 रुपये नकदी लेकर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि यह टीम नकली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला आरोपी, जो पहले से किसी अन्य मामले में भिवानी जेल में बंद है, को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद महिला को अदालत में पेश कर फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed