फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   old man murder aacused arrest

बुजुर्ग की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Sat, 03 Jul 2021 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
old man murder aacused arrest
कुलाना गांव के एक ईट भट्ठे पर अपने पुत्र से मिलने आए बुजुर्ग पिता की 24 जून को तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के एक और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को उनके गांव से गिरफ्तार किया था। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि 24 जून को वे रात के समय शराब पी रहे थे। उस दौरान गांव में कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर उनका झगड़ा हो गया। जिसके कारण उन्होंने बुजुर्ग की चोटें मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

ये आरोपी किए थे गिरफ्तार
पुलिस थाना प्रबंधक माछरौली उप निरीक्षक रामजस की टीम ने हत्या की उपरोक्त वारदात में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान मनदीप व झंगई दोनों निवासी सांडा हर्खपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान संदीप उर्फ बल्लू निवासी जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई।
विज्ञापन

ये था मामला
24 जून को रोहित पुत्र जितलाल निवासी कांशीपुर जिला प्रतापगढ उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह करीब 45 दिन से गुलिया भट्टा कुलाना में जलाई का काम करता है। 24 जून को दिन के समय उसका पिता जीतलाल पुत्र मुशई उम्र करीब 60 वर्ष उससे से मिलने के लिए कुलाना आया था और वीरवार रात्रि के समय साथ लगते भट्टा जिले सिंह भट्टा पर उनके गांव के काम करने वाले श्रमिकों से मिलने गया था। जब उसका पिता सारी रात उसकी झुग्गी मे वापस नहीं आया तो वह साथ लगे भट्ठे पर तलाश करता हुआ पहुंचा। उसके गांव के शिवपाल पुत्र बुद्धराम से मिला। जिसने बताया कि रात्रि 10 बजे हमारे भट्टे पर काम करने वाले मंदीप कुमार पुत्र झगई व झगई पुत्र मनोहर निवासी सांडा हर्खपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व इनके रिश्तेदार शिवा व उसका छोटा भाई चारों जो पत्थेर की तरफ गए थे। जब उसने अपने पिता की तलाश करता हुआ अपने गांव वालों के पास गुलिया भट्टा की पत्थेर के पूर्वी दिशा में पहुंचा तो पत्थेर के साथ से बने कच्चे नाले में झाड़ियों में उसका पिता खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके पिता की गर्दन पर सामने से कोई तेजधार हथियार से चोट मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के दौरान बुजुर्ग की हत्या की थी। बाकी बचे एक आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed