फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nutrition fortnight celebrated by taking out a rally

Jhajjar-Bahadurgarh News: रैली निकालकर मनाया पोषण पखवाड़ा

Thu, 19 Feb 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nutrition fortnight celebrated by taking out a rally
बादली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से पोषण पखवाड़ा दादरी तोए गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों को मोटा अनाज जैसे गेंहू, जो, चना, बाजरा, सोयाबीन खाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान सही पोषण-देश रोशन, हर घर में खुशहाली हो-पोषण वाली थाली हो आदि नारों के माध्यम से भी लोगों में जागृति लाने का प्रयास किया गया। रैली के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर शारदा ने बताया कि लोगों को सभी मोटे अनाजों का मिश्रण करके खाना चाहिए जो कि हमारे शरीर के सबसे फायदेमंद है।
विज्ञापन

वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पोषण अभियान के दौरान जो सलाह समय समय पर बच्चों को दी जाती हैं उस पर अमल करना चाहिए ताकि स्वास्थ्य ठीक रह सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने बच्चों को जागरूक करते हुए उनको खाने पीने और संतुलित आहार खाने के बारे में प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शारदा देवी, शकुंतला, हेमलता और सुमित्रा सहित सभी हेल्पर, आशा वर्कर्स तथा काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed