फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now you will not have to go to Jhajjar, Rohtak or private hospital to get X-ray done.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक्सरे करवाने अब नहीं जाना पड़ेगा झज्जर, रोहतक या निजी अस्पताल

Thu, 11 Jul 2024 05:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go to Jhajjar, Rohtak or private hospital to get X-ray done.
फोटो 67 : छारा सीएचसी में चिकित्सकों से बातचीत करते सीएमओ डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह।
बहादुरगढ़। छारा और आसपास के ग्रामीणों को अब एक्स-रे करवाने के लिए झज्जर और रोहतक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने सीएचसी छारा में एक्स-रे मशीन सुविधा उपलब्ध करवा दी है। सिविल सर्जन झज्जर ने मंगलवार को इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कहा कि छारा सीएचसी में आने वाले सभी मरीजों को एक्स-रे से संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने कहा कि अब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के मरीजों को दूर दराज जैसे रोहतक, नागरिक हॉस्पिटल झज्जर या अन्य किसी प्राइवेट अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी। इस मशीन के आने से मरीजों का एक्सरे सीएचसी छारा में आसानी से हो जाएगा व 15 मिनट में एक्स-रे रिपोर्ट मरीजों को मिल जाएगी।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉक्टर ममता त्यागी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छारा में मरीजों के एक्स-रे की सुविधा के लिए मशीन का उद्घाटन सिविल सर्जन डाक्टर ब्रह्मदीप द्वारा किया गया है। इसके अलावा डेंटल विभाग सीएचसी छारा में आरसीटी और दातों से संबंधित उपचार के लिए भी और कहीं नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा भी सीएचसी छारा में शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं हो व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुंचाया जा सके। इसी कार्यक्रम की निरंतरता में सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप द्वारा एक्सरे मशीन का उदघाटन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल राठी, डेंटल डॉक्टर प्रीति, डॉक्टर विकास, डॉक्टर सुखदेव व इंजीनियर मृदुला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed