फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Now the heat will start increasing, by March 10 the temperature will reach 30 degrees.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अब तपिश बढ़नी शुरू होगी, 10 मार्च तक 30 डिग्री हो जाएगा तापमान

Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Now the heat will start increasing, by March 10 the temperature will reach 30 degrees.
बहादुरगढ़। मार्च की शुरुआत में दो दिनों तक हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के बाद मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। अधिकारियों का कहना है कि 10 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मार्च की शुरुआत से प्रदूषण का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। सोमवार को एक्यूआई पीले रंग में 125 दर्ज किया गया। अभी मौसम में सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है।
विज्ञापन

तीन दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम है। हालांकि अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते धूप की तपिश बढ़ेगी और दो दिन बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब गर्मी के मौसम की तैयारियां लोगों को कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान अगले छह से सात दिनों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है। 5 और 6 मार्च को आंशिक बादल रहेंगे। 7 और 8 मार्च को आसमान साफ रहेगा। धूप की तपिश बढ़ेगी। 9 मार्च को आंशिक तौर पर बादल देखने को मिल सकते हैं। एक्यूआई पीले रंग में बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण अभी अगले कुछ दिनों तक सामान्य स्तर पर ही बना रहेगा। शुष्कम मौसम और उड़ती धूल की वजह से इसमें अभी और अधिक कमी आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed