फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Notices served to 70 illegal connection holders in Mehandipur

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेहंदीपुर में 70 अवैध कनेक्शन धारकों को थमाए नोटिस

Fri, 05 Jun 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jun 2026 03:54 AM IST
विज्ञापन
Notices served to 70 illegal connection holders in Mehandipur
बहादुरगढ़। गर्मी में प्रत्येक घर तक पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव मेहंदीपुर में अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। विभाग की टीम ने जांच के दौरान 70 अवैध कनेक्शन धारकों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का नेतृत्व विभाग के एसडीओ नितिन कुमार ने किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई ग्रामीणों ने अपने घरों में एक से अधिक पानी के कनेक्शन ले रखे हैं। इससे जल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विभाग ने ऐसे सभी मामलों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ नितिन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ उपमंडल के लगभग सभी गांवों में बड़ी संख्या में अवैध पानी कनेक्शन मौजूद होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में कई गांवों में 250 से 300 तक अवैध कनेक्शन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए विभाग ने नियमित अभियान चलाने का निर्णय लिया है। रोजाना अलग-अलग गांवों में जांच की जाएगी और अवैध कनेक्शन धारकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ऐसे कनेक्शन काटे भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed