{"_id":"686441ba39aa7be0070a68e6","slug":"notice-issued-to-four-factories-and-several-departments-for-spreading-industrial-waste-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115833-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक कूड़ा फैलाने पर चार फैक्टरी व कई विभागों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक कूड़ा फैलाने पर चार फैक्टरी व कई विभागों को नोटिस
Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड ने औद्योगिक क्षेत्रों में कूड़ा फैलाकर प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली चार फैक्टरी संचालकों के अलावा नगर परिषद, एचएसआईआईडीसी और बीडीपीओ को भी नोटिस जारी किए हैं। प्रदूषण की रोकथाम को लेकर उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को बोर्ड की ओर से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। कुछ जगह पर औद्योगिक कचरा पड़ा पाया तो कई स्थानों पर खुले में कूड़ा पड़ा मिला।
प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए के प्लाॅट 2445 में चल रही एमएस पूजा टेनोफिक्स प्राइवेट लिमिटेड, एमएस रिलेक्सो फुटवियर लिमिटेड हसनपुर, टिकरी बॉर्डर बहादुरगढ़, प्लाॅट 2450 एमएस इंटरप्राइजेज, राधेश्याम फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड प्लाॅट 2440 को प्रदूषण बढ़ाने के मामले को लेकर नोटिस दिए हैं।
ओमेक्स सिटी के नजदीक सेक्टर-15 में खुले में कूड़ा कचरा पड़ा होने के कारण नगर परिषद व एचएसआईआईडीसी को भी नोटिस देकर हिदायत दी गई है। इसके अलावा सांखोल, जाखौदा, सेक्टर-17, दिल्ली-रोहतक रोड बाईपास पर कचरा पड़ा होने के चलते बीडीपीओ को नोटिस दिए गए हैं। वहीं नगर परिषद अधीन क्षेत्र में दिल्ली-रोहतक रोड के आसपास कचरा पड़ा होने के चलते नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया था ड्रेन के आसपास का दौरा, जलता मिला था कूड़ा
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने एचएसआईआईडीसी, बीडीपीओ और नगर परिषद अधिकारियों को साथ लेकर ड्रेन के साथ निरीक्षण किया था। जहां पर बोर्ड अधिकारियों को कूड़ा जलता हुआ पाया गया था। इसकी शिकायत वार्ड 18 के पार्षद और वार्ड 7 के पार्षद की ओर से शिकायत दी गई थी। इस पर अधिकारी सख्त हो गए और विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।