{"_id":"65735120404271b33c00c5c6","slug":"no-one-withdrew-the-name-triangular-contest-for-the-main-post-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4108-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसी ने नाम वापस नहीं लिया, प्रधान पद त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसी ने नाम वापस नहीं लिया, प्रधान पद त्रिकोणीय मुकाबला
Fri, 08 Dec 2023 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के चुनाव की नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। ऐसे में सभी 13 उम्मीदवार अब चुनाव लड़ेंगे। प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
इस बार चुनाव में युवा वकीलों की अहम भूमिका होगी। युवा मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधान पद पर तीनों उम्मीदवार युवा हैं। करीब एक साल के अंदर 120 से ज्यादा नए वकीलों की वोट बनी हैं। ऐसे में नए वकीलों के मिजाज की भनक पुराने वकील साथियों को भी नहीं है। प्रधान के पद के लिए निवर्तमान प्रधान सत्ववान राठी और विक्रम छिल्लर के बीच मुकाबला देखा जा रहा था लेकिन ऐन मौके पर जितेंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुरेंद्र सिंह लोहचब ने बताया कि बार चुनाव में पांच पदों के लिए कुल 13 नामांकन आए थे। सभी ठीक पाए गए। एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान सत्यवान राठी, विक्रम छिल्लर और जितेंद्र सिंह, उपप्रधान पद के लिए धर्मबीर सिंह, संदीप कौशिक और राकेश चंद्र, सचिव पद के लिए राजदीप छिल्लर और मनोज राठी, सह सचिव पद के लिए आशु शर्मा और सौरभ शर्मा तथा कोषाध्यक्ष कम लाइब्रेरियन पद के लिए पारस प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार और रणजीत राठी चुनाव लड़ रहे हैं। 15 दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसके तुरंत बाद गिनती होगी।